Breaking News

शैक्षणिक शिविर का समापन, विधायकों ने बांटे प्रमाण पत्र

– उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई ने कराया कार्यक्रम
– प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते विधायकगण।
बिंदकी, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला इकाई द्वारा चलाए गए पंद्रह दिवीसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल व बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए। विधायकों ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोग अब अपना स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर हो सकते हैं। कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन निःशुल्क शैक्षणिक शिविर का समापन हुआ। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल व बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी के अलावा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजेश गुप्ता राजा भैया आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले महिलाओं व छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए। वक्ताओं ने कहा कि सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मेहंदी, ढोलक आदि का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोग आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। इस मौके पर अरविंद बाजपेई, महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर, किरण सोनी, डाली गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, दीपिका गुप्ता, नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, संगठन मंत्री मोहम्मद इम्तियाज, बल्लू, अज्जू गुप्ता, जय, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, अनूप अग्रवाल, ताज सिद्दीकी, रिंकू तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शिहारी पट्टी के हर घर में खुशहाली ला रही योजना: कृष्णा

– खागा विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम में लिया हिस्सा – जल अर्पण करतीं खागा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *