Breaking News

सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

– कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी मौर्य।
फतेहपुर। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन चुनाव में सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता बीड़ी मौर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। सर्व समाज अधिवक्ता संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगनायक सचान एडवोकेट व महामंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी मौर्या पूर्व बार अध्यक्ष राकेश वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता बलिराज उमराव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शनिवार को नहर कालोनी के निकट स्थित एक मैरिज लान में सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंच कर अधिकवक्ताओ ने सर्व समाज के पक्ष में लामबंद होकर संगठन के प्रत्याशियों के प्रति एकता का प्रदर्शन करते हुए समर्थन दिया। इस मौके पर अमरनाथ कैथल, विनीत रायजादा, बचानी लाल, केजी सिंह, सूर्यबली निषाद, अनुराग सिंह, गुरु प्रसाद, वंशीलाल, रामजी सहाय, राजेश मौर्या, जगदीश मौर्या, पीके उमराव, सुघर सिंह, ममनून खान, सुनील उमराव, मो0 साबिर, पप्पी राजपूत, नाजिश रज़ा, वीर प्रकाश लोधी, सलीम खान, श्याम लाल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, विनोद सिंह सेंगर, रिजवान डियर, सुलेमान, नफीस अहमद आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

भाकियू महात्मा टिकैत के युवा जिला उपाध्यक्ष बने दुर्गेश

– पदाधिकारियों ने माला पहनाकर किया स्वागत – युवा जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *