Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75

गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा तो तेलंगाना में इंजीनियरिंग स्टूडेंट की बैट से पीट-पीटकर हुई हत्या

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट की उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 19 साल के ज्योति श्रीवन साई के रूप में हुई। मंगलवार को उसके साथ मारपीट हुई थी। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, अमीनपुर की रहने वाली श्रीजा (19 साल) और श्रीवन पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में था। दोनों एक-दूसरे को दसवीं कक्षा से जानते थे। दोनों के परिवारों को उनके रिश्ते के बारे में पता था।

हालांकि, श्रीजा का परिवार इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था। जांच से पता चला श्रीजा के घरवालों ने दोनों को कई बार चेतावनी दी थी। लेकिन, हाल ही में उन्हें पता चला कि श्रीजा​​​​​​ तीन महीने की प्रेग्नेंट है। मंगलवार को श्रीजा के माता-पिता ने श्रीवन को शादी पर बात करने के बहाने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि श्रीवन के पहुंचते ही श्रीजा की मां और अन्य परिवार वालों ने उस पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पैर और पसलियों की हड्डियां तक टूट गईं। उसे कुकटपल्ली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रेग्नेंसी को लेकर श्रीजा की मां​​​​​​​ और श्रीवण में बहस हुई

पुलिस ने बताया कि युवक मैसम्मागुड़ा स्थित सेंट पीटर्स इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। वह कुतबुल्लापुर में किराए के कमरे में रहता था। वहीं, श्रीजा BCA के सेकेंड ईयर की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक, श्रीवन ​​​​​​​मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे श्रीजा के घर पहुंचा था। तभी प्रेग्नेंसी को लेकर श्रीजा की मां सीरी के साथ उसकी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सीरी ने गुस्से में क्रिकेट बैट से श्रीजा और श्रीवन ​​​​​​​दोनों पर हमला कर दिया।

श्रीजा को बचाने के दौरान श्रीवन ​​​​​​​को चोटें लगीं

श्रीजा को बचाने की कोशिश में श्रीवन ​​​​​​​के सिर, पीठ और कंधे पर चोटें आईं। श्रीजा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मारपीट के बाद श्रीवन ​​​​​​​अपने घर चला गया। श्रीजा और उसकी मां प्रेग्नेंसी की जांच के लिए पास के एक अस्पताल गईं और रात करीब 11:30 बजे लौट आईं। पुलिस के अनुसार, बुधवार को सुबह करीब 3:30 बजे श्रीवण को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में निजामपेट के एक अन्य अस्पताल में रेफर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह 6:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में श्रीजा की देखभाल कर रही आरोपी मां

अमीनपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया क्रिकेट बैट भी बरामद कर लिया है। साथ ही घटनास्थल को भी सील कर दिया है। श्रीवण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रीजा को भी चोटें आई हैं और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि उसकी मां को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है क्योंकि वह अस्पताल में अपनी बेटी की देखभाल कर रही हैं। हालांकि, हत्या में लड़की के परिवार के कौन-कौन से सदस्य शामिल था, पुलिस इसका पता लगा रही है।

About NW-Editor

Check Also

**‘मां तो मां है’: भेड़ की मौत के बाद गाय ने दिखाया ममता का अनोखा उदाहरण, मेमने को पिलाया दूध**

तेलंगाना के मुलुगु जिले से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *