एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता: 10 सफाई कर्मियों को रौंदती चली गई रफ्तार, 6 की गई जान

 

हरियाणा के नूंह जिले से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 5 सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के इब्राहिम बास गांव के पास हुई है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। सुबह 10 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेस-वे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लेकिन 6 सफाई तब तक दम तोड़ चुके थे। वहीं, पांच घायल कर्मचारी मदद मांग रहे थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।

About NW-Editor

Check Also

“करनाल में पैसों के लिए पोते ने दोस्तों संग दादा-दादी को उतार दिया मौत के घाट”

करनाल.  हरियाणा के करनाल के असंध में सोमवार को बजुर्ग दम्पति की घर में हत्याकांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *