Breaking News

राजकीय इंटर कालेज में चला नेत्र परीक्षण अभियान

शिविर में छात्रों का नेत्र परीक्षण करते चिकित्सक।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व जगदंबा आई क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में नेत्र परीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह ने बच्चों को अपनी दृष्टि को बेहतर रखने व बच्चों को मोबाइल का न करने हेतु जागरूक कर किया।
जगदम्बा आई क्लीनिक के विशेषज्ञ विवेक कुमार अग्निहोत्री ने 32 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग ने कहा कि जिन बच्चों को यदि परीक्षण के बाद चश्मे की आवश्यकता होगी और वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें चश्मा भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। डॉ अनुराग ने बताया कि यह अभियान अभी अनवरत चलाया जाएगा। सभी बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील सिंह प्रवक्ता सहित प्रमुख सहयोगी मीनाक्षी, अंजली, सलोनी, संतोष एवं सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मनकी बात कार्यक्रम सामरिक सामर्थ्य का दिग्दर्शन: अन्नू

– भाजपाईयों ने देखा व सुना मनकी बात कार्यक्रम – मन की बात कार्यक्रम सुनते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *