आस्था बनी हादसा: अंगारों पर दौड़, एक मौत

 

रामनाथपुरम: धधकते अंगारों की चादर और उस पर दौड़ लगाते लोग। लोगों की आस कि अंगारों की इस चादर पर चलने से उनकी मन्नत पूरी हो जाएगी और उन्हें मिलेगा आशीर्वाद। भारत जैसे देशों में पूजा-पाठ के नाम पर इस तरह के रस्म निभाए जाते रहे हैं। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले  में भी एक ऐसी ही आराधना चल रही थी। लोग उत्साह से रस्म को निभा भी रहे थे। हालांकि लोगों का यह उत्साह तब ठंडा पड़ गया जब इन्हीं कोयले के अंगारों पर गिर जाने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई।

 

घटना कुयावनकुडी की है। यहां स्थानीय रूप से थीमिधि थिरुविझा के नाम से जाना जाने वाला एक उत्सव मनाया जा रहा था। यह उत्सव सुब्बैया मंदिर के वार्षिक समारोह का हिस्सा है और 10 अप्रैल को शुरू हुआ था। यहां भक्त अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए जलते अंगारों से भरी जगह में नंगे पैर चलते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान 56 वर्षीय एक शख्स अंगारों पर गिर गया।

शख्स की पहचान पास के गांव के रहने वाले केशवन के रूप में हुई है और वह वहां मौजूद लोगों की तरह उत्सव में हिस्सा लेने के लिए आया हुआ था। जैसे ही वह अंगारों पर चलने लगा, वह अचानक गिर पड़ा और जलते अंगारों पर मुंह के बल गिर गया। लोगों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि वह बुरी तरह जल गया था और बाद में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

About NW-Editor

Check Also

“क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन जवाद अहमद गिरफ्तार: कोर्ट से 4 दिन की रिमांड”

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *