Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर में विदाई समारोह एवं होली उत्सव की धूम

– विदाई समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राएं।
फतेहपुर। नगर के चौक स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शनिवार को उल्लास का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिसर में जहाँ एक ओर कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा होली उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के अध्यक्ष भा० उज्जैन सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में संस्कारों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि, विद्यार्थी समाज में अपनी पहचान अपनी शिक्षा के साथ-साथ अपने उच्च संस्कारों के माध्यम से बनाए रखें। आप जहाँ भी जाएँ, अपने आचरण से विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय की प्रधानाचार्या वर्षा शुक्ला ने विदा हो रहे छात्र-छात्राओं को जीवन की आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने और सफलता की ऊँचाइयों को छूने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कठिन परिश्रम ही वह कुंजी है, जिससे बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। होली उत्सव के दौरान प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। विदाई समारोह के दौरान कक्षा आठ के छात्र भावुक नजर आए और उन्होंने विद्यालय में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिशु मंदिर परिवार, आचार्य गण और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की मंगलकामना की।

About NW-Editor

Check Also

ट्रेनें फुल होने से घर वापसी में अड़चन

होली के त्योहार पर लंबी वेटिंग से परेशानी पर्व में अपने घर पहुंचने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *