Breaking News

पंजीकरण के बाद भी किसान परेशान

अधिक नमी होने के बाद किया जा रहा है वापस
– मंडी में नाराजगी जताते किसान।
खागा/फतेहपुर। नवीन मंडी स्थल स्थित तृतीय क्रय धान केंद्र पर किसानों की परेशानिया लगातार बढ़ती जा रही हैं। केंद्र को करीब 15 हजार कुंतल खरीद का लक्ष्य मिला है, लेकिन अब तक मात्र 3915 क्विंटल 40 किलोग्राम धान ही खरीदा जा सका है। ऐसे में पंजीकरण के बाद भी तौल न होने से किसान केंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मझिलगांव के किसान कल्पनाथ ने बताया कि उन्होंने धान की कटाई से पहले अक्टूबर माह में ही पंजीकरण करा लिया था। इसके बावजूद केंद्र पहुँचने पर उनका धान नहीं तोला जा सका। इसी गांव के शिवप्रकाश ने बताया कि यदि धान में नमी अधिक पाई जाती है तो उसे वापस लौटा दिया जाता है और किसानों से कहा जाता है कि घर ले जाकर सुखाकर पुनः लाएं। लगातार आना-जाना किसानों के लिए अतिरिक्त बोझ बन गया है। करहा गांव के किसान लंबरी ने बताया कि उन्होंने 13 नवंबर को पंजीकरण कराया था, लेकिन कई दिनों से प्रयास के बावजूद धान की तौल नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि किसानों की तौल नियमित रूप से कराई जा रही है। जिनका धान सूखा होता है, उसमें किसी प्रकार की कटिंग नहीं की जाती। वहीं अधिक नमी वाला धान मानक के अनुरूप न होने के कारण वापस किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

बाल वाटिका को सुदृढ़ बनाने के दिए टिप्स

– बच्चों को माला पहनाकर स्वागत करते अधिकारी। फतेहपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र शाह बहुआ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *