Breaking News

ठाणे वन विभाग ने शील में बड़ा अतिक्रमण हटाया, अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई सराहनीय

 

ठाणे वन परिक्षेत्र अधिकारी, ठाणे, मा. श्री नरेंद्र मुठे के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में वन विभाग ने मौजे शील, सर्वे नंबर 218 स्थित वन भूमि पर किए गए बड़े अतिक्रमण को सफलता पूर्वक हटा दिया गया। यह कार्रवाई 03 दिसंबर 2025 की देर रात को की गई। सूत्रों के अनुसार, वन भूमि पर लगभग 40 से 50 ऑटो रिक्शा अवैध रूप से पार्क किए जा रहे थे। इस अनधिकृत पार्किंग को हटाने के लिए वन विभाग ने विशेष टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान वन परिमंडल अधिकारी, कलवा, श्री संदीप सीताराम मोरे स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की एसआरपीएफ (SRPF) की सहायता से दो जेसीबी मशीनों का उपयोग कर अतिक्रमित समतल भूमि को खोदकर खाई बनाई गई, जिससे पुनः अतिक्रमण की संभावना समाप्त हो गई। वन विभाग की इस त्वरित, संगठित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों सहित विभिन्न स्तरों पर सराहना की जा रही है। मा. नरेंद्र मुठे और श्री संदीप मोरे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को वन भूमि संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संवाददाता: सैय्यद समीर हुसैन

About NW-Editor

Check Also

*मुंब्रा में सड़क सुरक्षा को लेकर सोशल वर्कर अरशद रिज़वी ने उठाई आवाज़,*

संवाददाता:  सैयद समीर हुसैन (ठाणे)मुंब्रा के एमएम वैली रोड पर चल रहे पाइपलाइन कार्य के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *