Breaking News

वेतन कटौती से आहत संविदा कर्मचारी टावर पर चढ़ा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के चौधरी खेड़ा स्थित एफसीआई पावर हाउस में रविवार को वेतन कटौती को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बिजली टावर पर चढ़ गया। कर्मचारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर वेतन से मनमाने ढंग से कटौती करने का आरोप लगाते हुए अपनी बकाया धनराशि वापस दिलाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, संविदा कर्मचारी विकास यादव का आरोप है कि उसे लंबे समय से पूरी सैलरी नहीं मिल रही है। इस संबंध में उसने कई बार बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) जहांगीर आलम से शिकायत की, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार शिकायतों के बावजूद भुगतान नहीं होने से नाराज होकर उसने रविवार को टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।

टावर पर चढ़ते ही परिसर में मची अफरातफरी

कर्मचारी के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पावर हाउस परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टावर पर मौजूद विकास यादव ने अधिकारियों से अपनी समस्या का समाधान कराने और काटी गई सैलरी वापस दिलाने की मांग की।

समझाने के बाद नीचे उतरा कर्मचारी

घटना के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारी को समझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद अधिकारियों के समझाने पर विकास यादव सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों के बीच वेतन कटौती का मामला चर्चा का विषय बन गया।

संविदा कर्मचारी ने वेतन कटौती की जांच कराने और बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही वेतन कटौती के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में मिठाइयों का शाही अंदाज, 60 हजार रुपये किलो तक पहुंची कीमत; गोल्ड प्लेटेड मिठाई और अनोखे गिफ्ट पैक बने आकर्षण

लखनऊ। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों के बाजार में इस बार खास रौनक देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *