Breaking News

**फतेहपुर पुलिस की फुर्ती: 12 घंटे में लाइसेंसी बंदूक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार**

फतेहपुर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चोरी की एक घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की लाइसेंसी 12 बोर डीबीबीएल बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

किशनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में विकास निषाद (18) को गिरफ्तार किया है। विकास निषाद रामस्वरूप का पुत्र है और मड़ौली, थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर का निवासी है। उसके पास से चोरी की लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है।

थाना प्रभारी सत्य देव गौतम ने बताया कि बबलू पुत्र मुन्नीलाल ने पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। बबलू चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव का निवासी है और वर्तमान में किशनपुर थाना क्षेत्र के पहोरा में किराए के मकान में रहता है। अज्ञात चोर द्वारा उनकी 12 बोर दो नाली लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली गई थी, जिसके संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी विकास निषाद को गिरफ्तार किया गया और चोरी की गई लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक बरामद की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 9/25 आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद ताज हसन, उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे, कॉन्स्टेबल विवेक यादव और कॉन्स्टेबल राजेश तिवारी शामिल थे।

About NW-Editor

Check Also

होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

फतेहपुर। रंगो के त्योहार होली का हर किसी को इंतजार रहता है। ऐसे में परदेशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *