Breaking News

फतेहपुर सड़क हादसा: बाइक टक्कर में घायल युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती 🛵⚠️

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में बीते सप्ताह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा 15 अक्टूबर की शाम गाजीपुर-असोथर मार्ग स्थित बेसडी मोड़ के पास हुआ था। इस टक्कर में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक (UP 84 AW 2975) पर सवार महेंद्र तिवारी (25) पुत्र कैलाश चंद्र तिवारी निवासी खुशवक्त राय नगर, अपनी बुआ राधा देवी (55) पत्नी स्व. सुंदर लाल और उनके पुत्र श्यामू (35) निवासी करहल, थाना कोर्रा, जिला इटावा, मैनपुरी के साथ असोथर से गाजीपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक (UP 71 AX 7486) से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर धनराज सिंह (35) पुत्र जनक सिंह उर्फ गुलाब सिंह और कुलदीप सिंह (24) पुत्र चंदन सिंह, निवासी बेरूई, सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें चकनाचूर हो गईं और सवार सड़क पर गिरकर तड़प उठे।

सूचना पर असोथर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को गाजीपुर सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया था। वहां से घायल कुलदीप सिंह को आगे इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल भेजा गया, जहां एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई।

पीड़ित पक्ष के कैलाश चंद्र तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बहन राधा देवी और भांजा श्यामू रिश्तेदारी में फतेहपुर आए हुए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि 15 अक्टूबर को बेसडी मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले की जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *