फतेहपुर:ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की बैठक दिनांक 26 अक्टूबर प्रातः 11 बजे नीलकंठ पैलेस पटेल नगर फतेहपुर में अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई , बैठक में प्रथम फतेहपुर ताइक्वांडो कप चैंपियनशिप का पोस्टर विमोचन किया गया जो की 2 नवंबर 2025 को प्रथम फतेहपुर ताइक्वांडो कप चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल नियर जीटी रोड फतेहपुर में इसमें विभिन्न जनपदों के लगभग 200 ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शित करते मेडल जीत सकेंगे ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन करते अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा ताइक्वांडो ओपन चैम्पियनशिप कला के हुनर को निखारने व खिलाड़ी को उत्साहित करने का नियति जरिया है जिसे प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित किया जा रहा है ताकि सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को एक मंच पर अवसर की प्राप्ति हो बैठक में उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला सचिव राजकुमार सहसचिव शिवकुमार सहसचिव भारत वर्मा सदस्य तनुज बाजपेई मनीषा राजपूत रिचा राजपूत आदित्य सिंह कोच उपस्थित रहे
News Wani
