मृतक शिक्षामित्र के परिवार को पहुंचाई आर्थिक मदद

– 248500 रूपए की धनराशि देकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा
– मृतक शिक्षामित्र के परिवार को आर्थिक मदद देते संगठनों के लोग।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त प्रयास से मृतक शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता के आवास में जाकर 248500 रूपए की धनराशि प्रदान की गई। आगामी आठ तारीख को मृतक की बेटी की होने वाली शादी हेतु सहयोग किया गया। परिवार को यह आश्वासन दिया कि पूरा शिक्षामित्र और शिक्षक समाज परिवार के हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। ज्ञात हो कि एसआईआर अभियान के दबाव में प्राथमिक विद्यालय आलियाबाद में कार्यरत शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी, जिला संरक्षक पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री विजय तिपाठी, ओम पटेल जिला संयुक्त मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष मलवां विशाल शुक्ला, विजय त्रिपाठी, संदीप सचान, रामनरेश, एसके साहू, जितेंद्र वर्मा, आशीष पटेल, नीरज उत्तम, चमन सिंह, पवन कुमार, योगेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, विजय सिंह गौर, शिव सिंह, अरुण कुमार, शिव कुमार यादव, रवीन्द्र पटेल शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

होली मिलन समारोह में अबीर-गुलाल के साथ गूंजे फागुन गीत

– ठंडाई-गुझिया का सभी ने लिया आनंद – एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *