Breaking News

दुष्कर्म आरोपी की तलाश में जिले आई महाराष्ट्र पुलिस

– सैय्यदवाड़ा मुहल्ले में मारा छामा, दस दिन का दिया अल्टीमेटम
– मुहल्ले में जांच-पड़ताल करती पुलिस।
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा मोहल्ला में महाराष्ट्र पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी की तलाश में छापा मारा। यहां आरोपी अर्श उर्फ जुहैब अरशद पुत्र अरशद रज़ा उर्फ़ अरशू पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी दी कि आरोपी को दस दिन के भीतर हाजिर नहीं किया गया तो कोर्ट की अनुमति लेकर आरोपित की संपत्ति कुर्क की जाएगी। सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी अर्श उर्फ जुहैब अरशद महाराष्ट्र के शिवाजीनगर थाने के गोवंडी में कई साल से रह रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि अर्श उर्फ़ ज़ुहैब अरशद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की ओर से शिवाजीनगर थाने में तीस जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला थाणे थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। एसआई अविनाश महाजन थाणे थाने मुंबई महाराष्ट्र से आरोपी की तलाश में शुक्रवार को सैयदवाड़ा मोहल्ले पहुंचे। उनके साथ कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस को आरोपी घर में नहीं मिला। परिजनों से पूछताछ की और उन्हें इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों को चेतावनी दी कि आरोपी को दस दिन के अंदर हाजिर करना होगा अन्यथा संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस दुष्कर्म आरोपी की तलाश मे आयी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आस्था का सैलाब: 1100 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, गंगा-यमुना घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

फतेहपुर। जिले में दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *