फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग की बिल्डिंग में नींव खोदते समय अचनाक जर्जर छत गिर जाने से महिला मजदूर सहित चार मजदूर मलबे में दब गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आईटीई रोड स्थित ग्रामोद्योग में नीव खोदी जा रही थी। तभी अचानक छत भरभरा कर ढह गयी। जिसके मलबे के नीचे रामदयाल का 40 वर्षीय पुत्र चुन्ना निवासी चांदपुर थाना राधानगर स्व0 छेद्दू का 60 वर्षीय पुत्र रामसेवक निवासी करसवां थाना मलवां, अनीता पत्नी अमर 35 निवासी गढीवा कोतवाली, शशि पत्नी सुरेश 42 निवासी गढीवा एवं झगडू का 37 वर्षीय पुत्र संजय निवासी मलांव थाना थरियाव दब गये। तभी आस पास के लोगो ने जल्दी जल्दी मलबा हटाया और 108 माध्यम से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने महिला मजदूर शशि को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जहां मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये जिला चिकित्सालय के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहंी पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने घटना स्थल पर पंहुचकर लिया जायजा।