Breaking News

काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब: 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़, 5KM लंबी कतार

नई दिल्ली: देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। महाकाल मंदिर : यहां पट रात 2:30 बजे से खुले हैं और लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी। विशेष शृंगार : महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार करने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र और 200 किलो देसी फूल से 11 फीट का सेहरा बनाया जाएगा। ओंकारेश्वर मंदिर : मध्यप्रदेश के खंडवा में मंदिर को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोला गया है, जहाँ 24 घंटे लगातार पूजन चलेगा।

प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें…

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।
गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
                                                                        गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

काशी विश्वनाथ : यहां रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई और 3:30 बजे मंदिर आम जनता के लिए खुल गया। मंदिर के बाहर भक्तों की कई किलोमीटर लंबी कतार लगी है। बाबाधाम (देवघर) : झारखंड के देवघर में शनिवार को पंचशूलों की विशेष पूजा और पुनर्स्थापना की गई। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा और शाम को शिव बारात निकाली जाएगी। यहाँ सुबह 4:25 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

केरल में BJP का घोषणापत्र जारी, AIIMS का वादा; 3000 पेंशन का ऐलान, असम में जमीन विवाद पर बड़ा बयान

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मंगलवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *