Breaking News

कोहरे का कहर: बांदा में सड़क हादसे में दो की मौत

बांदा;  में देर रात कोहरा काल बन गया। चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। गुरुवार रात घना कोहरा होने के बावजूद सड़क पर तेज रफ्तार का सिलसिला जारी था, और इसी बीच दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के ललौली गांव निवासी 25 वर्षीय सरवर और उसका साथी 30 वर्षीय इशरत खान, बांदा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डिघवट गांव के प्रमोद कुमार भी दूसरी दिशा से बाइक लेकर आ रहे थे। दोहतरा के पास दृश्यता कम होने से दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई

Fog Covers The City, One Person Dies In An Accident - Banda News - Banda  News:कोहरे की चादर से ढका शहर, हादसों में एक की मौत

और तीनों सड़क पर गिर पड़े।इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे सरवर और इशरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही चिल्ला पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक हादसे के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।डीएसपी राजवीर ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसके चलते हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About Rizvi Rizvi

Check Also

Khan Sir के बाद अब एम रहमान को धमकी

 पटना: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में शिक्षक और कोचिंग संचालक एम रहमान को गोली मारने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *