Breaking News

प्रेस क्लब आफ यूपी की कार्यकारिणी का गठन आज

प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव।

फतेहपुर। प्रेस क्लब आफ यूपी की नवीन कार्यकारिणी का गठन कल आज किया जाना है। प्रेस क्लब आफ यूपी की नवीन कार्यकारिणी में महामंत्री जिला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत पचास सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। जिलाध्यक्ष मो0 शमशाद ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी का गठन शहर के खलील नगर बिंदकी बस स्टॉप के निकट मन्नत मैरिज एव बैंक्विट हाल में दोपहर ग्यारह बजे से आयोजित किया जायेगा। नवीन कार्यकारिणी में जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, जिला सचिव आदि पदों की घोषणा की जायेगी। साथ ही पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र व संगठन का आईकार्ड वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल तक लोगो को पहुचाने के लिये शहर के विभिन्न मार्गों में होर्डिंग व बैनर लगाए गये हैं। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव व प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब का आगमन हो रहा है। संगठन के बड़े नेताओं के आगमन व स्वागत को लेकर जिला इकाई के सदस्य तैयारियों में लगे है।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *