Breaking News

राष्ट्रीय परिषद सदस्य घोषित होने पर पूर्व मंत्री का हुआ स्वागत

पूर्व मंत्री का स्वागत करते पार्टीजन।
फतेहपुर। भाजपा उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद सदस्य घोषित किए गए पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का सोमवार को उनके आवास पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह व गर्मजोशी से स्वागत किया। सुबह से ही उनके अल्लीपुर निवास पर लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। हुसैनगंज मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, छिवलहा मंडल अध्यक्ष रामू बाजपेई ने अपने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ घोषित राष्ट्रीय परिषद सदस्य धुन्नी सिंह का फूल-मालाओं व सांस्कृतिक प्रतीकों से स्वागत किया।
जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी सहित जिले के कोने कोने से समर्थक स्वागत करने पहुंचे। पूर्व मंत्री ने सभी का स्नेहिल आभार जताते हुए बताया कि संगठन द्वारा जो भी दायित्व दिया गया है उसे पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जायेगा। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री द्वय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय परिषद में स्थान दिया गया है। फतेहपुर सौभाग्यशाली है जिसके दो नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश रणवेंन्द्र प्रताप सिंह को भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य घोषित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारियों व मंडलों से घोषित सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई हैं। उधर शहर सहित कैंप कार्यालय में भी घोषित राष्ट्रीय परिषद के सदस्य धुन्नी सिंह का भाजपाईयों ने माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, पंकज त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित तोमर, अखिलेश द्विवेदी शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

मनकी बात कार्यक्रम सामरिक सामर्थ्य का दिग्दर्शन: अन्नू

– भाजपाईयों ने देखा व सुना मनकी बात कार्यक्रम – मन की बात कार्यक्रम सुनते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *