Breaking News

”सहेली को फंसाया, बॉयफ्रेंड से कराया रेप, वीडियो बनाकर चलाया लिव-इन पार्टनर का ब्लैकमेलिंग धंधा”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी ही सहेली और उसके बॉयफ्रेंड पर मिलकर दुष्कर्म की साजिश रचने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की दोस्ती पढ़ाई के दौरान कैसरबाग निवासी शाकिबा से हुई थी। शाकिबा अपना घर छोड़कर कई महीनों से अपने बॉयफ्रेंड अली उर्फ मोहम्मी मेहरान के साथ लिव-इन में रह रही थी। इस बारे में पीड़िता को जानकारी नहीं थी। बीते 26 अगस्त को शाकिबा ने किसी बहाने पीड़िता को कैसरबाग बुलाया। भरोसा कर युवती वहां पहुंची तो शाकिबा उसे स्कूटी से सीधे अली के घर ले गई थी।

कुछ देर बाद शाकिबा का ब्वायफ्रेंड अली भी वहां आ गया और उसने शाकिबा से कहा कि वह पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया गया और अली ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान शाकिबा लगातार वीडियो बनाती रही, ताकि पीड़िता किसी तरह शिकायत न कर सके। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर पीड़िता ऑटो से घर पहुंची और भाई को पूरी घटना बताई।

इसके बाद परिवार के साथ थाने जाकर उसने सआदतगंज थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा दी थी। इस मामले में सआदतगंज पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाकिबा पहले भी कई लड़कियों को इसी तरह फंसा चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि शाकिबा रुपयों के लालच में युवतियों को अली के पास लेकर जाती थी और इसके बदले मोटी रकम लेती थी।

About NW-Editor

Check Also

भीषण सड़क हादसे में यूट्यूबर की मौत, मां ने भी तोड़ा दम; परिवार के साथ उज्जैन जाते समय ट्रक से टकराई कार

उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक चर्चित यूट्यूबर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *