Breaking News

रात को मेला देख लौट रही 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 4 अरेस्ट

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले मुण्डूई मैदान में आयोजित बदना पूजा के अवसर  पर लगे मेले को देखने आई गुमरिया गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों में मिलकर रेप की घटना का अंजाम दिया गया.  जगन्नाथपुर पुलिस ने मुण्डूई गांव के बिडिओ सरदार, जकराज सरदार, चोटराय सरदार तथा कांदरकोड़ा गांव के रवि सरदार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार यह घटना शुक्रवार (24 अक्टूबर) रात करीब 2:30 से 3 बजे की मुण्डूई गांव की बताई जा रही है.

भाई के साथ मेला देखकर लौट रही थी बच्ची

पीड़िता अपने गांव गुमरिया से मुण्डूई गांव में अपने भाई के साथ बदना पूजा के झूमर मेला देखने आई थी। वहां से लौटने के दौरान देर रात रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया. बच्ची का फिलहाल इलाज चल रहा है.  इस मामले पर पंचायत समिति सदस्य सुभाष लागुरी ने इसकी सूचना जगन्नाथपुर अंचलाधिकारी मनोज मिश्रा व जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना की आगे की जांच में जुटी हुई है.

स्थानीय लोगों ने की कड़ी सजा की मांग

इस घटना पर स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूछताछ कर रही है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.  इस सबंध में जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफेल मुर्मू से पुछे जाने पर बताया गया की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य तलाशी जारी है. इस घटना को सुलझाने के लिए जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

About NW-Editor

Check Also

इश्क में बेनकाब हुआ अफसर! पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा तो छत कूदकर की फरारी

झारखंड: जो जल, जंगल और खनिज संपदा के लिए जाना जाता है, इन दिनों अपने प्रशासनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *