Breaking News

गणपति उत्सव का समापन, गजानन को किया विदा

– गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जाते श्रद्धालु।
खागा, फतेहपुर। नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और शोभा यात्रा के रूप में किया गया। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों की गूंज और आतिशबाज़ी के बीच बप्पा को विदाई दी। पूरे नगर में जगह-जगह शोभा यात्रा के दौरान गुलाल उड़ाकर भक्तों ने उत्सव का आनंद लिया।
नगर के बस स्टैंड, अयोध्या मंदिर, चौक, स्टेशन रोड, पक्का तालाब सहित दर्जनों स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। दस दिनों तक मंदिरों और पंडालों में सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम चलते रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु बप्पा के दर्शन को पहुंचते रहे। विसर्जन यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। ढोल-ताशों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान ष्गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आष् के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं को शीतल जल और प्रसाद भी वितरित किया गया। भक्तों ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ गणपति को विदाई दी और अगले वर्ष आगमन की प्रार्थना की।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *