बॉयज हॉस्टल में सूटकेस से निकली गर्लफ्रेंड: हंगामा मचा, सामने आई फिल्मी कहानी

हरियाणा : हरियाणा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके बॉयज हॉस्टल ले गया. यह अजीबोगरीब मामला ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी (ओपीजेजेएसयू) से जुड़ा बताया जा रहा है. युवक अपनी गर्लफ्रेंड को चुपचाप हॉस्टल के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड ने जब रूटीन चेकिंग के दौरान सूटकेस को खोलने को कहा, तो पूरे मामले की पोल खुल गई. सूटकेस खोलते ही अंदर से एक युवती बाहर निकली, जिसे देखकर सब हैरान रह गए.

सुरक्षा गार्डों ने तुरंत युवती को सूटकेस से बाहर निकाला और इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड्स सूटकेस खोल रहे हैं और उसमें से युवती बाहर आ रही है. इस घटना के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.  हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं -कुछ इसे मजाकिया नजरिए से देख रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीर सुरक्षा उल्लंघन मान रहे हैं.

About NW-Editor

Check Also

“मौत की ‘स्क्रिप्ट’ के साथ इंग्लैंड से लौटा बेटा, 6 दिन अंडरग्राउंड रहने के बाद मां की हत्या; हरियाणा में खौफनाक कांड”

यमुनानगर में मां बलजिंद्र कौर के मर्डर केस में अरेस्ट बेटे गोमित राठी ने पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *