Breaking News

सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी से सशक्त हुईं फतेहपुर की किशोरियां, विभागों का कराया गया भ्रमण

फतेहपुर। गांवों एवं स्लम क्षेत्रों की किशोरियों को जागरूक, आत्मनिर्भर और अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने की दिशा में निशान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अनूठी पहल की गई। महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत आठ गांवों और दो स्लम क्षेत्रों की किशोरियों को एक्सपोजर विजिट कराकर सरकारी विभागों, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया।

भ्रमण के दौरान किशोरियों को महिला चिकित्सालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, महिला थाना, सदर कोतवाली, वन स्टॉप सेंटर, बाल सेवा योजना, किशोर न्याय बोर्ड, प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, समाज कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा कार्यालय और बैंक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का भ्रमण कराया गया।

संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किशोरियों को अपने-अपने विभाग की कार्यप्रणाली, महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित सेवाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने किशोरियों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया।

विजिट के दौरान किशोरियों को जिला पुस्तकालय के साथ ही स्थानीय एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। इसके अलावा उन्हें मंदिर, दरगाह और चर्च जैसे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी ले जाया गया। इस पहल का उद्देश्य किशोरियों में विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के प्रति सम्मान, सद्भाव और समझ विकसित करना रहा।

इस अवसर पर निशान वेलफेयर सोसाइटी की प्रबंधक रुबीना परवीन, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर तूबा अकील, मोबिलाइजर्स अल्ताशा परवीन, सलाहुद्दीन, राबिया सहित संस्था की टीम मौजूद रही।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ बाईपास पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *