Breaking News

श्रीराम कथा महोत्सव में बरस रही प्रभु की महिमा

फतेहपुर। श्रीराम कथा में पूज्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि भगवान को पाने के लिए बस उन्हें पुकारो और प्रतीक्षा करो मैया शबरी, अहिल्या ने पूरे जीवन भगवान कि प्रतिक्षा की और अंततः भगवान उनके पास स्वयं जाकर उनको दर्शन दिए है। पूज्य महाराज जी ने कहा कि है हम सब की यही स्थिति होनी चाहिए कि भगवान के लिए ललक, प्यास होनी चाहिए इसीलिए भगवान जब भारद्वाज मुनि के पास गए तो उन्होंने यही कहा कि आज उनके सम्पूर्ण मनोरथ पूर्ण हो गए। महाराज जी ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जिसका कोई गुरु नही उसका जीवन शुरू नही और गोस्वामी जी ने सम्पूर्ण मानस में समय समय पर गुरु महिमा का बखान किया है। चित्रकूट की लीला का बहुत ही सुंदर व मार्मिक वर्णन किया गया एवं दसरथ जी के मार्मिक महाप्रयाण का महाराज जी ने दर्शन कराया। इस मौके पर मुख्य यजमान रुक्मणी गुप्ता, अनूप अग्रवाल के साथ विजय लक्ष्मी, ओम मिश्रा सदस्य जिला पंचायत, अजेता धीरेंद्र तोमर, महिमा मनोज मिश्रा, रेखा महेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह गौतम रहे। पूर्व विधायक विक्रम सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मनीष यादव उर्फ पतरे, एसपी दीक्षित, पमिल श्रीवास्तव, विभाग संघ चालक कृष्ण स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता डा0 देवाशीष, राकेश पटेरिया आजीवन संरक्षक झांसी, अनिल, जर्नादन त्रिपाठी, केपी सिंह कछवाह, प्रदीप, राम प्रताप सिंह गौतम, आदित्यांश, मनीष यादव, अप्पू तिवारी, नीलम सिंह, रंजना सिंह, इंदुबाला, रमाशंकर गुप्ता, पुनीत राना, रवि सिंह, आलोक त्रिपाठी, सुनिधि तिवारी, सपना अदीप, सत्यानंद, अनिल दुबे एडीजीसी, रूपेश अग्रवाल, धर्मेेंद्र सिंह जनसेवक आदि मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह, शिव शंकर विभाग प्रचारक आरएसएस, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मुखलाल पाल, दिनेश बाजपेई, राम प्रताप सिंह गौतम, अपर्णा सिंह गौतम, हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, विवेक श्रीवास्तव, अरविंद पाल सिंह, करन सिंह पटेल, दीपू सिंह चंदेल, पप्पू मिश्रा, चंद्रभान सोनकर मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *