Breaking News

फर्जी मुकदमा दर्ज होने पर एसपी की चौखट पहुंचा सरकारी कर्मचारी

– शिकायती पत्र में घटना वाले दिन घर पर मौजूद होने का किया दावा
– एसपी से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
–  एसपी को शिकायती पत्र देने जाते नगर पालिका के लिपिक मोहम्मद आकिब।
फतेहपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के अलावा सरकारी कर्मचारी समेत दस लोगों पर दर्ज किए गए एक मुकदमें को लेकर पीड़ित सरकारी कर्मचारी एसपी की चौखट पहुंचा और एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घटना वाले दिन वह घर पर मौजूद थे। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है। उन्होने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच करके फर्जी मुकदमे को समाप्त किए जाने की मांग की। एसपी ने उनको भरोसा दिलाया कि कोई भी बेकसूर जेल की सलाखों के पीछे नहीं जाएगा। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका परिषद के लिपिक एवं शहर के पनी मुहल्ला निवासी मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद आफाक ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सदर कोतवाली में तेरह मार्च को दर्ज मुकदमा संख्या 0078/2026 में कुछ लोगों ने व्यक्तिगत द्वेष, दुर्भावना और साजिश के तहत उनका नाम झूठे और बेबुनियाद तरीके से शामिल करा दिया है। श्री आकिब का कहना है कि जिस समय घटना हुई, वह अपने घर पर मौजूद थे और इसका स्पष्ट प्रमाण सीसीटीवी फुटेज के रूप में उपलब्ध है। उनका दावा है कि इसके बावजूद उन्हें इस मामले में फंसाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि वह एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी हैं और हमेशा कानून का पालन करते हुए अपनी सेवाएं ईमानदारी और निष्ठा के साथ देते आए हैं। कुछ लोगों द्वारा उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और सरकारी सेवा को प्रभावित करने की नीयत से इस मामले में उन्हें झूठा फंसाया गया है। पीड़ित कर्मचारी ने एसपी से मांग किया कि पूरे मामले की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आहवान किया कि यदि जांच में उनका नाम झूठा और निराधार पाया जाता है तो उन्हें मुकदमे से मुक्त किया जाए। जिससे एक निर्दाेष सरकारी कर्मचारी की प्रतिष्ठा और सेवा सुरक्षित रह सके।

About NW-Editor

Check Also

ईद के पर्व को लेकर जिले की पुलिस सतर्क

– कई थाना क्षेत्रों के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया पैदल मार्च – मिश्रित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *