ट्रिडेंट-11 की शानदार जीत, यूनिक-11 को 10 विकेट से हराया

 

कानपुर। संडे क्रिकेट लीग (SCL) सीजन-23 में रविवार को खेले गए मुकाबले में ट्रिडेंट-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिक-11 को 10 विकेट से पराजित कर लगातार जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिक-11 की टीम निर्धारित ओवरों में 154 रन ही बना सकी। ट्रिडेंट-11 की ओर से डॉ. फहीम और अनूप ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिडेंट-11 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 154 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सूरज त्रिपाठी ने नाबाद 72 रन तथा नरेंद्र यादव ने नाबाद 64 रन की बेहतरीन पारी खेली।

टीम की जीत में डॉ. फहीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की भी अहम भूमिका रही। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ट्रिडेंट-11 लगातार मुकाबले जीतती चली आ रही है।

लगातार जीत से उत्साहित SCL चेयरमैन एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी एहसान इमरान अपनी टीम ट्रिडेंट के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। ट्रिडेंट-11 ने लगातार 50 मैच जीतकर लीग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है और टीम इस समय सुर्खियों में बनी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

ठाकुर हूं मैं…HDFC बैंक के अंदर ऐसा क्या हुआ? ‘, कानपुर के निजी बैंक में कस्‍टमर से भिड़ गई महिला कर्मचारी

कानपुर: यूपी में जातिवाद लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। दरअसल, कानपुर के एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *