Breaking News

छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी किया मार्गदर्शन

फतेहपुर। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शनिवार को प्रातः ग्यारह बजे गिरिजा देवी महाविद्यालय खागा में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सेवायोजन कार्यालय से प्रभारी शशॉक पांडेय व वरिष्ठ सहायक चन्द्र किशोर ने विद्यालयों के 117 छात्र-छात्राएं को विभाग के पोर्टल रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल व एनसीएस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गिरीश प्रसाद मिश्र द्वारा की गयी। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे से अभिनव प्रज्ञा स्नात्कोत्तर महाविद्यालय हरदौरपुर चौडगरा में प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *