Breaking News

सीएचसी में क्षय रोगियों को बांटी पोशण सामग्री

– पोशण सामग्री पाकर खिल उठे रोगियों के चेहरे

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत व जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह की 15 तारीख को मनाए जाने वाले निक्षय दिवस पर षनिवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व में टीबी जागरूकता व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज में गोद लिए गए पचास क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। रेडक्रास चेयरमैन व चिकित्साधिकारी डॉ उत्कर्ष यादव ने सर्वप्रथम पांच क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान की। फिर उपस्थित आजीवन व कार्यकारिणी सदस्य ने सभी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह, दानिश बक्शी एसटीएस, ऋतुराज निगम आजीवन सदस्य व फार्मासिस्ट, जितेंद्र कुमार मिश्रा, विनीत कुमार, रमेश कुमार उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, इंजेक्शन को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

फतेहपुर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *