Breaking News

पुलिस की सुस्ती के खिलाफ गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का हल्लाबोल

– अपहृत छात्रा की बरामदगी के लिए दिया चार दिन का अल्टीमेटम
– प्रभारी निरीक्षक से वार्ता करतीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष।
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़रांव में पिछले दो महीनों से लापता नाबालिग छात्रा की बरामदगी न होने पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने कड़ा रुख अपनाया। संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के साथ क्षेत्राधिकारी बिंदकी व कोतवाल से मुलाकात कर वार्ता की। पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। बताते चलें कि 15 जनवरी को मड़रांव ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा कोचिंग पढ़ने गई थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार नामजद अभियुक्तों ने उसका अपहरण कर लिया था। घटना के संबंध में 21 जनवरी को धारा 137(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस के अब तक खाली हाथ है। परिजनों को आशंका है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को बेंच दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी कर दी है। हेमलता पटेल ने पुलिस की ढीली कार्रवाई और भ्रष्टाचार के संदेह पर आक्रोश व्यक्त किया। मांग किया कि अपहृत नाबालिग बच्ची की तत्काल और सुरक्षित बरामदगी की जाए, नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए, मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाए। हेमलता पटेल ने पुलिस प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम दिया। यदि छात्रा की बरामदगी न हुई तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक बिंदकी कोतवाली का घेराव कर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संगठन ने अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

About NW-Editor

Check Also

हथगाम बीडीओ के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

– मनरेगा सामग्री भुगतान में अनियमितता का आरोप – डीएम को ज्ञापन देने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *