Breaking News

तहसीलदार पर व्यापारियों को उजाड़ने का आरोप

– नऊवाबाग में टूटी पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग
– डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सदर तहसीलदार पर व्यापारियों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें टूटी पुलिया का शीघ्र निर्माण किए जाने की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश सोनी की अगुवई में जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि जहां एक ओर प्रदेश सरकार व्यापारी हितों के लिए कटिबद्ध है और उनको स्थापित करने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर अधीनस्थ तहसीलदार सदर व्यापारियों को उजाड़ने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फेरने का कार्य कर रहे है। विगत दिवस तहसीलदार सदर द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना दिए अनुचित कारणों से मात्र उक्त पुलिया को तोड़ दिया गया। जिससे लगभग 100 व्यापारियों के आगे परिवार चलाने की और पेट पालने की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। पुलिया टूटने से मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है, सबसे बड़ी बात तो यह हुई कि पूर्ण रूप से भेदभाव अपनाया और अगल-बगल की कोई दूसरी पुलिया भी नहीं दिखी, जिसको तोड़ा हो। मांग किया कि व्यापारी हितों को देखते हुए पुलिया निर्माण कराने या अतिशीघ्र किया जाए। जिससे व्यापारियों का व्यापार सुचारू रूप से चल सके। ज्ञापन देने वालों में बृजेश सोनी, विनोद कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, धीरज बाल्मीकि, मो. आसिफ एडवोकेट, रज्जन गुप्ता, मधु गुप्ता, विनोद सिंह चंदेल, हिमांशु श्रीवास्तव, संजय सिंह जौहरी, मो. मुकीम, जितेंद्र मौर्य, रेहान, राजेंद्र प्रसाद, विनीत आदि लोग रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *