Breaking News

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी का हुआ गठन

– सरदार संतोष सिंह बग्गा बने नए प्रधान
– गुरूद्वारे में बैठक करते संरक्षक मंडल के सदस्य।
फतेहपुर। गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा कमेटी का गठन हुआ। पूर्व प्रधान सरदार चरनजीत सिंह की अत्यधिक व्यस्तता के चलते संरक्षक मंडल को इस्तीफा प्रेषित किया। संरक्षक मंडल ने कमेटी का पुनर्गठन किया। संरक्षक मंडल के सदस्यों सरदार जसवीर सिंह बग्गा, सरदार गोविंद सिंह ने नए प्रधान के रूप में सरदार संतोष सिंह बग्गा को चुना। इसके अलावा सचिव पद पर सरदार परमजीत सिंह बग्गा, सरदार नरिंदर सिंह बग्गा, उप प्रधान में गुरमीत सिंह (उमंग), नरिंदर सिंह बग्गा व कोषाध्यक्ष सरदार सुरिंदर सिंह को बनाया गया। संगत ने नई कमेटी को सहमति प्रदान कर बधाई दी। इस मौके पर गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के ग्रन्थी कुलदीप सिंह, संगत में हरमिंदर सिंह, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, सरदार पिम्मी सिंह, गुरचरण सिंह, जसवीर सिंह बंटी, जसविंदर सिंह, मनमीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, कुलजीत सिंह, रमिंदर सिंह, निरंजन सिंह सोनू, गुरमीत सिंह (बब्बू), सरदार खड्क सिंह ने सहमति प्रदान कर कमेटी के प्रधान सरदार संतोष सिंह को बधाई दी। सरदार चरनजीत सिंह ने कहा कि व्यस्तता के चलते कमेटी से इस्तीफा दिया है। नई कमेटी में रहकर कमेटी का पूरा सहयोग करेंगे और नए प्रधान सरदार संतोष सिंह को बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

अंग्रेजों के जैसे भाजपा को भी भागने का काम करेंगे किसान: मोहित

– संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ आगमन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *