हज यात्रा 2026 आवेदन की अंतिम तारीख 7 अगस्त तक बढ़ाई गयी : हाजी आरिफ़ खांन

-पहली किस्त ₹1,52,300/- 20 अगस्त 2025 तक की जाएगी जमा

बांदा। हज यात्रा-2026 के लिए हज आवेदन भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 तक बढ़ाई गयी है। मुख्य हज ट्रेनर बाँदा/ चित्रकूट हाजी आरिफ़ खांन ने बताया कि ज्यादातर हज यात्रियों के पासपोर्ट रिन्यू के लिए दिए हुए हैं। सेंट्रल हज कमेटी द्वारा पासपोर्ट की वेलिडिटी तारीख 31 दिसंबर 2026 रखी गई है, लेकिन हज यात्रियों के पासपोर्ट सेंट्रल हज कमेटी द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार दिसंबर से पहले खत्म हो रहे हैं और कुछ लोगों के पासपोर्ट बनाकर आने हैं, इसको लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से अपील की गयी, जिसके बाद हज आवेदन की अंतिम तिथि भारत सरकार द्वारा 07 अगस्त 2025 कर दी गयी है।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *