Breaking News

हरियाणा: भीषण ट्रक टक्कर में ड्राइवर की दर्दनाक मौत, शव को गठरी में समेटा गया

 

हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा साढौरा के गांव सरांवा में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो ट्रकों की आमना सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. मृतक के शव को टुकड़ों में ट्रक से बाहर निकल गया. फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

 

हादसे को देखकर दंग रह गए: जानकारी के अनुसार, जिले के साढौरा के गांव सरांवा में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई बताया जा रहा है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे. टक्कर की आवाज सुनकर जब आसपास के खेतों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे तो वह भी इस हादसे को देखकर दंग रह गए. क्योंकि ट्रक के अंदर चालक बुरी तरह से फंसा हुआ था और उसने दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे चालक की टांगें ट्रक के अंदर फंसी हुई थी और दोनों टूट चुकी थी. हालांकि जैसे तैसे ग्रामीणों ने घायल को ट्रक से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया, लेकिन जब मृतक को बाहर निकाला तो देखा कि शव टुकड़ों में तब्दील था.

ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी और पुलिस के आते ही शव को अलग-अलग टुकड़ों में ट्रक से बाहर निकाल कर एक गठडी में बांधा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में भेज दिया है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर कहां पर लापरवाही हुई थी.

About SaniyaFTP

Check Also

“मौत की ‘स्क्रिप्ट’ के साथ इंग्लैंड से लौटा बेटा, 6 दिन अंडरग्राउंड रहने के बाद मां की हत्या; हरियाणा में खौफनाक कांड”

यमुनानगर में मां बलजिंद्र कौर के मर्डर केस में अरेस्ट बेटे गोमित राठी ने पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *