Breaking News

सगाई से पहले मंगेतर की अजीब शर्त सुनकर उड़े घरवालों के होश!

 

आगरा के नुनिहाई (एत्माद्दाैला) स्थित होटल में सगाई समारोह से पहले युवक पक्ष ने फोन कर युवती के पिता से 20 लाख रुपये दहेज की मांग कर दी। रकम देने में असमर्थता जताई। इस पर शादी करने से इंकार कर दिया। युवक के परिजन सगाई करने नहीं आए। इस पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। फतेहपुर सीकरी की रहने वाली युवती ने बताया कि उन्होंने शादी के रिश्ते के लिए एक वेबसाइट पर प्रोफाइल अपलोड की थी। इस पर टेढ़ी बगिया के राहुल सिंह से संपर्क हुआ। दोनों शादी के लिए राजी हो गए। राहुल मध्य प्रदेश की निजी बैंक में क्लर्क है। उन्होंने 12 लाख रुपये में शादी करना तय किया। रविवार को होटल में सगाई का कार्यक्रम था। युवती ने बताया कि परिवार के लोग पहुंच गए। मगर, राहुल और उनके परिजन नहीं आए। जब उन्हें फोन किया तो उन्होंने 20 लाख रुपये दहेज की मांग की। आरोप है कि रकम देने में असमर्थता जताने पर शादी से इंकार कर दिया। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

पहले ही दिन कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट; घर से अपडेट लेकर ही निकलें

आगरा। Indian Railways News: कोहरे की मार का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। इससे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *