Breaking News

दिल दहला देने वाली घटना: तलाक के बाद डिप्रेशन में महिला, शॉपिंग मॉल में फंदे पर लटकी मिली लाश, मौत की वजह बनी रहस्य

 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नगर निगम में शॉपिंग मॉल में एक महिला की लाश मिली है. महिला का शव रेलिंग पर फंदे से लटका हुए था. शव देखते ही मॉल में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से बीमारी थी.

 

 

ग्वालियर में नगर निगम का माधव प्लाजा नाम से एक शॉपिंग मॉल है. इसी मॉल में करीब 30 साल की एक महिला की लाश मिली है. उनका शव सीढ़ियों की रेलिंग पर फंदे पर लटका मिला है. जांच में मृतका का पहचान गीता तोमर के रूप में हुई है, जो कि ग्वालियर के सैनिक कॉलोनी की रहने वाली थी. कुछ साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था. इसके बाद से ही वह अपने पिता के साथ रह रही थी. वह बीते काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रह रही थी. उसका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था. परिजनों ने बताया कि दो महीने से उसने दवा खानी बंद कर दी थी, जिसके कारण उसकी परेशानी बढ़ती जा रही थी.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजन की बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों की एंगल पर जांच कर रही है.

 

About SaniyaFTP

Check Also

“कोटा में बड़ा हादसा: रेस्टोरेंट की 3 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे हाथ-पैर दिखे: रेस्क्यू जारी”

राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *