Breaking News

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त धंसा हेलीपैड”

केरल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर बुधवार को उतरने के बाद गड्ढे में फंस गया। मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर को धक्का देकर गड्ढे से निकाला। प्रेसिडेंट सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं। यह घटना केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुई। यहां हेलीपैड जल्दबाजी में बनाया गया था। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने कहा, ‘कन्क्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, इसलिए जब हेलिकॉप्टर उतरा तो वह उसका भार नहीं संभाल सका और एक तरफ झुकने लगा। जहां इसके पहिए जमीन को छू रहे थे, वहां गड्ढे बन गए। अधिकारियों के अनुसार, लैंडिंग की योजना मूल रूप से पंबा के पास निलक्कल में बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे प्रामदम में बदल दिया गया। हालांकि, राष्ट्रपति मुर्मू ने बिना किसी देरी के सड़क मार्ग से अपनी यात्रा जारी रखी।

द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर को गड्ढे से निकालते पुलिस और अग्निशमन कर्मी।
द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर को गड्ढे से निकालते पुलिस और अग्निशमन कर्मी।

राष्ट्रपति ने सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए: राष्ट्रपति मुर्मू ने आज सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए। वे भगवान अय्यप्पा मंदिर में दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। 1970 के दशक में पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी ने इस मंदिर का दौरा किया था। राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार को राज भवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महा-समाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम को चार दिवसीय यात्रा पर तिरुवनंतपुरम पहुंचीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम को चार दिवसीय यात्रा पर तिरुवनंतपुरम पहुंचीं।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम पिनाराई विजयन ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम पिनाराई विजयन ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।

About NW-Editor

Check Also

“खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को धमकी दी, ऑस्ट्रेलिया कंसर्ट रद्द करने की मांग”

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को धमकी दी है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *