Breaking News

गांजे की खेती करने वाला गिरफ्तार ,3.55 किलोग्राम गांजा बरामद

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को पकडा गया । गौरतलब हो कि थाना फतेहगंज पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बजरंगपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत में बने बोरवेल के पास अवैध गांजे की खेती की खेती की जा रही है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम बजरंगपुर में मौके पर छापेमारी कर एक अभियुक्त चन्द्रपाल यादव पुत्र चन्दन यादव निवासी बजरंगपुर थाना फतेहगंज जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया । मौके से 03 किलो 550 ग्राम अवैध हरा गांजा बरामद हुआ है ।

पकड़ने वाली पुलिस टीम में
1. उ0नि0 श्री गिरीशचन्द्र यादव
2. कां0 आलोक आचार्य
3. कां0 शेख रजा शामिल रहे

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *