Breaking News

“पुणे थिएटर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी को फिल्म का सस्पेंस सुनाना पड़ा महंगा, टोका तो मच गया बवाल”

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के एक सिनेमाघर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। यहां एक शख्स अपनी पत्नी को फिल्म की कहानी जोर-जोर से सुना रहा था, जिससे फिल्म का सस्पेंस खराब हो रहा था और अन्य दर्शक भी परेशान हो रहे थे। इसे लेकर आगे बैठे एक शख्स ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह घटना पिछले हफ्ते चिंचवड़ के एक मल्टीप्लेक्स में हुई। शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के साथ हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग-लास्ट राइट्स’ देखने गया था। फिल्म के दौरान, पीछे की सीट पर बैठा एक शख्स अपनी पत्नी को फिल्म की कहानी जोर-जोर से सुना रहा था, जिससे फिल्म का सस्पेंस खराब हो रहा था और अन्य दर्शक भी परेशान हो रहे थे।

शांति बनाए रखने के लिए कहा

जब शिकायतकर्ता ने उस व्यक्ति को ऐसा करने से रोका और शांति बनाए रखने का आग्रह किया, तो आरोपी भड़क गया। उसने शिकायतकर्ता के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। जब शिकायतकर्ता की पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उसके साथ भी मारपीट की। इस मारपीट में शिकायतकर्ता को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद उसने चिंचवड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 (सार्वजनिक रूप से अपराध के लिए उकसाना), 115 (उकसाना), 352 (हमला) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

जिम बना काल: वर्कआउट के दौरान 37 साल के युवक की अचानक मौत, साथी रह गए सन्न

  पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *