Breaking News

महंगाई और तहसील में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ हिंदू महासभा का ऐलान, 18 सितंबर को होगा धरना-प्रदर्शन

फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बढ़ती महंगाई और सदर तहसील में कथित भ्रष्टाचार को लेकर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग की। साथ ही तहसील में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 18 सितंबर को सदर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई चरम पर है। रोजमर्रा की जरूरत की खाद्य सामग्री चीनी, रिफाइंड तेल, चाय, मेवा, प्याज, टमाटर और अदरक समेत अन्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई को गंभीरता से लेते हुए आम जनता को राहत देनी चाहिए।

उन्होंने सदर तहसील में आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र, हकबंदी व विरासत समेत राजस्व से जुड़े कार्यों में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भी नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि सामान्य कार्यों के लिए भी गरीब लोगों को लंबे समय तक तहसील और संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि लेखपाल, कानूनगो और राजस्व अधिकारियों पर काम में अनावश्यक देरी करने के आरोप लगातार लगते रहे हैं।

इसी के विरोध में संगठन ने 18 सितंबर को सदर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संगठन आगे भी आवाज उठाता रहेगा।

बैठक में जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी रामवासरे आर्य, स्वामी गणेशानंद, प्रकाश त्रिवेदी, राम सिंह मौर्य, रुद्र मोहन सिंह, दीपक यादव, हिमांशु कुमार, धनंजय पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: सोते समय सांप ने 70 वर्षीय महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुआंपर गांव में घर में सो रही 70 वर्षीय वृद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *