फतेहपुर। जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अबीर गुलाल तथा तरह-तरह के रंगों से होली पर खूब मस्ती की। तो वहीं बच्चों ने भी पिचकारियों के साथ खूब धमाल मचाया। इस बार होली त्यौहार पर जगह-जगह, चौराहा चौराहों पर ड्रम में रंग भर कर लोगों ने होली खेली तो वही इस त्यौहार पर उस कहावत को भी पीछे छोड़ दिया गया जिसमें लोग यह कहते थे कि अब त्योहारों में मिठास नहीं रह गई है। महिलाओं ने घरों रंगो के साथ जहा अबीर-गुलाल उड़ाया वही सेल्फी का आनन्द लिया। इस बार जहां लोगों ने तरह-तरह के पकवान अपने घरों में बनवाकर होली त्यौहार मनाया तो वही गरीब बस्तियों में जाकर तमाम सामर्थ्यवान लोगों ने गरीबों के घर में भी होली पर्व धूमधाम से मनवाया तमाम लोगों ने गरीब बस्तियों में पिचकारी रंग अबीर गुलाल था पकवान को वितरित किया तो वही होली त्योहार पर जिला प्रशासन भी मुस्तैद दिखा और चौराहों चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। वही जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने भी जनपद वासियों को होली पर्व पर आपसी भाईचारा के साथ होली पर्व मनाने की अपील किया इस तरह से फतेहपुर में इस बार होली का त्यौहार शांतिपूर्वक निपट गया। वही सांसद नरेश उत्तम पटेल ढोल बजाते फाग टीम में शामिल होते सोशल मीडिया में एक वीडियो के माध्यम से देखे गए इस दौरान बड़ी संख्या में उनके साथ लोग फाग की टीम में मौजूद रहे। वही खागा विधायक कृष्णा पासवान के आवास में जमकर होली खेली गई, अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। सदर चंद्र प्रकाश लोधी, अयाह शाह विकास गुप्ता, हुसैनगंज उषा मौर्य, जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, बिंदकी जयकुमार सिंह जैकी के यहां होली के पर्व पर लोगों ने जाकर उन्हें बधाई दिया तो ग्रामीण अंचलों की अगर बात करें तो फाग की टोलिया होली जलने के बाद घर-घर जाकर खूब फाग गाया और लोगों ने ठंडाई का भी आनंद लिया।
