Breaking News

मेधावियों को मिष्ठान खिलाकर व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

– बच्चों को मिष्ठान खिलाकर पुरस्कार देकर सम्मानित करते प्रबंधक।
फतेहपुर। श्री नानक सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज हथगाम में सम्मान समारोह का आयोजन कर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए टॉप 10 छात्राओं को मीठा खिलाकर एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री नानक सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन कर वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हाईस्कूल एवं इंटर के टॉप 10 छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर एवं मेडल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र छात्राओं में क्रमशः अभिनव द्विवेदी, आकांक्षा साहू, आदर्श कुमार साहू, कशिश देवी, आलोक गुप्त, नैंसी गुप्ता, अविराज अग्निहोत्री, अंकित सिंह, आयुष अग्निहोत्री, अभिषेक कुमार एवं इंटर में दिवस कुमार द्विवेदी, सौरभ गुप्त, शिवानी, आदित्य अग्निहोत्री, मीनाक्षी, स्वेच्छा, अंजली, आकांक्षा यादव, कृष्ण सिंह, श्रद्धा द्विवेदी ने स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष द्वारा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिनव द्विवेदी एवं दिवस कुमार द्विवेदी को ग्यारह-ग्यारह सौ रुपए की चेक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। परीक्षा परिणाम अच्छा आने की प्रसन्नता में प्रबंध समिति द्वारा सभी आचार्यों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक अमरनाथ चौरसिया ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों से इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की बात इस वर्ष भी सबसे अच्छा आया है। उन्होंने कहा कि अच्छे परीक्षा परिणाम आने का मुख्य कारण शिक्षकों की कर्मठता और छात्र-छात्राओं की लगन का ही परिणाम है। समिति के सदस्य रमेश प्रसाद गुप्त ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य कृष्ण पाल शर्मा ने अच्छे परिणाम आने का श्रेय विद्यालय के आचार्यों को दिया। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र दीक्षित, सर्वेश कुमार गुप्त, नीरज चौरसिया, महेंद्र कुमार द्विवेदी, अजय कुमार यादव, धीरज सिंह, नवल प्रताप, अमृतलाल, कौशल कुमार द्विवेदी, जितेंद्र अग्निहोत्री, अरुण कुमार द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह यादव, प्रदीप कुमार तिवारी, परमहंस, अजय गौतम सहित सभी आचार्य उपस्थित रहे। संचालन आचार्य प्रताप ने किया।

About NW-Editor

Check Also

भईया दूज पर बहनों ने मांगा रक्षा का वचन

– भईया दूज पर भाई को टीका करती बहन। फतेहपुर। भईया दूज पर बहनों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *