Breaking News

शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

– पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
फतेहपुर। थरियांव थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। थरियांव पुलिस ने रामनरेश उर्फ बृजेश मिश्रा पुत्र स्व. मोतीलाल निवासी ग्राम रामनगर मजरे औरेई, सातो रोड थाना थरियांव को एक अवैध तमंचा 315 बोर व आठ जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर थाना थरियांव पर मुकदमा संख्या 37/2026 दर्ज किया गया है। जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2)/191(3)/190/125/115(2)/352/351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, पृथ्वीराज सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सोनकर, कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *