झांसी में इंसानियत शर्मसार! दिव्यांग मासूम की बर्बर हत्या

 

उत्तर प्रदेश- ललितपुर जिले के थाना जखौरा के गांव बिनेका तोरण में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने सात वर्षीय दिव्यांग बच्चे को अकेला पाकर उसके शरीर पर दांतों से जगह-जगह काटा। उसका गुप्तांग भी कटा हुआ था। परिजन जब घर पहुंचे तो बेटे की हालत देखकर चीख-पुकार मच गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे झांसी रेफर किया गया।

इस दौरान उसकी मौत हो गई। गांव बिनेका तोरण निवासी छोटू राजा पुत्र सुजान सिंह बचपन से दिव्यांग है। वह घर पर ही रहता था। मंगलवार की शाम को छोटू घर पर लेटा था। जबकि पिता खेत पर गया था। मां भावना बाड़े में मवेशियों को चारा रखने गई थी। जाते समय वह दरवाजा की कुंडी लगाकर गई थी। वापस लौटकर आई तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पहुंची तो यहां पड़ोस के एक किशोर को मौजूद पाया। कारण पूछने पर आरोपी किशोर भावना को धक्का देकर भाग गया।

मां भावना ने चारपाई पर लेटे बेटे पर पड़ी हुई चादर को उठाया तो वह घायल मिला। उसके शरीर पर घाव थे, गुप्तांग काटा हुआ था। यह देखकर भावना ने चीख-पुकार मचाई। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। पिता भी सूचना पर आ गया। आनन-फानन घायल छोटू को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

35 लाख के मुआवजे के लिए 5 साल बाद लौटी ‘मृतक’ की पत्नी—बच्चे भी रह गए दंग

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाह गांव में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *