पति ने रचा दुष्कर्म का जाल! दोस्त संग भेजा, बंधक बनाकर महीनों किया दुष्कर्म, महिला हुई गर्भवती

आगरा: आगरा में एक महिला ने पति व अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराने के अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। एसीजेएम-6 ने पति सहित सात के खिलाफ थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर को केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए।महिला ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि उसकी शादी 2011 में थाना पिड़ोरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पति दिल्ली में हलवाई का काम करता है। पति के साथ थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के गांव खोहरी निवासी उमेश भी काम करता था। 23 अगस्त 2024 को पति ने षड्यंत्र के तहत पत्नी को अपने दोस्त के साथ दिल्ली से गांव भेजा।

आरोप है कि उमेश महिला को गांव न ले जाकर बोदला स्थित एक मकान में ले गया। वहां जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसे अपने गांव खोहरी ले गया। वहां उसने महिला के जेवर छीन लिए और बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। एसीजेएम-6 ने पीड़िता के पति, उसके दोस्त और परिजन सहित सात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।

About NW-Editor

Check Also

पहले ही दिन कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट; घर से अपडेट लेकर ही निकलें

आगरा। Indian Railways News: कोहरे की मार का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। इससे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *