सुनो! मेरे लिए अंडा करी बना दो… पति की डिमांड सुनकर पत्नी ने तीज का हवाला देकर कहा कि नहीं आज त्योहार है. आज नॉन वेज नहीं बनेगा. पति को पत्नी की बात इतनी खली कि वो गुस्से में तमतमाते हुए घर से बाहर निकल गया. फिर कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर आई. दरअसल, पति ने जंगल में पेड़ से लटककर जान दे दी थी. पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेहोश हो गई. दिल दहला देने वाला ये मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी का है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. घटना सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरा गांव की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया- यहां 40 साल का टीकू राम सेन अपनी पत्नी के साथ रहता था. सोमवार को टीकू ने जमकर शराब की. फिर अंडे लेकर घर पहंचा. पत्नी से अंडा करी बनाने को कहा. पत्नी बोली- कड़ू भात की रस्म और मंगलवार को तीज पर्व है. इसलिए मैं त्योहार के मौके पर अंडा करी नहीं बनाऊंगी. इस पर टीकू राम सेन आगबबूला हो गया. फिर उसका पत्नी के से झगड़ा हो गया.
News Wani
