Breaking News

ठाकुर हूं मैं…HDFC बैंक के अंदर ऐसा क्या हुआ? ‘, कानपुर के निजी बैंक में कस्‍टमर से भिड़ गई महिला कर्मचारी

कानपुर: यूपी में जातिवाद लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। दरअसल, कानपुर के एक निजी बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर तैर रहा है। आस्था सिंह नाम की महिला कर्मचारी किसी बात को लेकर कस्टमर से भिड़ गई। वायरल वीडियो में आस्‍था तैश में आकर यह बोलती नजर आती है- ‘ठाकुर हूं मैं। तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी।’ पनकी थाना क्षेत्र स्थित निजी बैंक की शाखा में आस्था सिंह नाम की महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। आस्था सिंह एक महिला कस्टमर से किसी बात को लेकर भिड़ गईं। पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद महिला कर्मी अचानक भड़क गईं जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पनकी थाना क्षेत्र स्थित निजी बैंक की शाखा में आस्था सिंह नाम की महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। आस्था सिंह एक महिला कस्टमर से किसी बात को लेकर भिड़ गईं। पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद महिला कर्मी अचानक भड़क गईं जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लैपटॉप उठाकर मारने की दी धमकी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बैंक कर्मी आस्था सिंह आक्रामक हैं। इस दौरान उन्होंने लैपटॉप उठाया और कस्टमर को फेंककर मारने की धमकी दी। इस दौरान बैंक की अन्‍य महिला कर्मचारी आस्‍था सिंह को रोकती नजर आई।

‘तू मेरी लैंग्वेज नहीं सुधार पाएगी’

आस्था सिंह कस्‍टमर से कहती हैं- ‘तुम अपने पति को समझाओ यार।’ इस पर महिला कस्टमर दूसरी बैंक कर्मियों से कहती हैं- ‘मैं उनको भी बोल रही हूं। लेकिन इनकी लैंग्वेज गलत है, इनको समझाओ। मैंने बहन बोला था, यदि कैमरा हो तो उसमें देख सकते हैं।’ आस्था सिंह कहती हैं- ‘यह कह रहा है कि तू मेरी लैंग्वेज नहीं सुधार पाएगी। तेरी ऐसी की तैसी। ठाकुर हूं।

पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि उनके पास किसी तरह का शिकायती पत्र नहीं आया है। अगर आता है तो कार्रवाई करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

‘अभिषेक मेरा है!’ कानपुर में ‘बाबू’ बोलने पर गर्ल्स गैंग में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

कानपुर में एक युवक को लेकर दो लड़कियों के बीच हुई हिंसक झड़प ने सोशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *