Breaking News

IIT खड़गपुर में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप

 

कोलकाता: IIT खड़गपुर के मदन मोहन मालवीय हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर के छात्र मोहम्मद आसिफ कमर का शव रविवार (4 मई) को फंदे से लटका मिला। आसिफ सिविल इंजीनियरिंग का छात्र था और बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था। कॉलेज मैनेजमेंट के मुताबिक रात करीब 3 बजे सिक्योरिटी ने छात्र की मौत की जानकारी दी थी। सूचना पर पुलिस हॉस्टल आई थी। आसिफ के कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसका शव बाहर निकाला। मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। IIT खड़गपुर में बीते एक साल में यह स्टूडेंट की मौत का चौथा मामला है।

About NW-Editor

Check Also

“J-K विधानसभा में खामेनेई की तस्वीर पर बवाल: BJP-कांग्रेस विधायकों के बीच धक्का-मुक्की”

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *