संवाददाता: सैयद समीर हुसैन
ठाणे के दहिसर मोरे स्थित ठाकुर पाड़ा इलाके में अवैध केमिकल कारोबार और उससे जुड़े माफिया के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। करीब 10 हज़ार की आबादी वाले इस इलाके में बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोग निवास करते हैं, जो कथित रूप से इस खतरनाक गतिविधि से प्रभावित हो रहे हैं।अवैध भट्टियां और ज़हरीले केमिकल का खेल,स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वन विभाग की ज़मीन पर बिना प्रदूषण विभाग की अनुमति के अवैध भट्टियां चलाई जा रही हैं। इन भट्टियों से निकलने वाला ज़हरीला धुआं पूरे इलाके में फैल रहा है, जिससे लोगों को सांस लेना दुश्वार और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि मुनव्वर हुसैन शाह और सद्दाम हुसैन शाह बड़े पैमाने पर खतरनाक केमिकल का व्यापार करते हैं और इन केमिकल को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के बजाय पास के तालाब और कई नदियां जैसे (रेती बंदर) में फेंका जाता है, जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है।हाल ही में टैंकर प कड़ने का मामला सामने आया है,21 फरवरी की रात रेती बंदर इलाके में कथित रूप से अवैध केमिकल से भरा एक टैंकर कांग्रेस के कुछ पद अधिकारियों के द्वारा पकड़ा गया था। इसके बाद 22 फरवरी को मुंब्रा पुलिस स्टेशन ने टैंकर को जब्त कर ड्राइवर और सद्दाम हुसैन शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, आरोप है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई।हाल ही में जब कुछ पत्रकार—जैसे सैय्यद समीर हुसैन ज़ैदी, रिज़वान शेख और सुल्तान शेख—गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे, तो एक गोदाम में बड़ी मात्रा में खतरनाक केमिकल पाए गए।बताया जाता है कि जैसे ही पत्रकारों ने अपने कैमरे में वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, आरोपी सद्दाम हुसैन शाह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर धमकाने लगा। स्थिति बिगड़ने पर पत्रकारों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद डायघर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कारवाही शुरू कर दी,और सद्दाम हुसैन शाह, मुनावर शाह के द्वारा अधिकारियों पर आरोप, आरोप है कि आरोपी ने दावा किया कि उसे पुलिस और वन विभाग के कुछ अधिकारी जैसे गोटे घर वन संरक्षर अधिकारि संदीप सीताराम मोरे का संरक्षण प्राप्त है और नियमित “हफ्ता” दिया जाता है,हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।आगे की कार्रवाई पर नज़र स्थानीय लोगों और पत्रकारों का कहना है कि पुलिस को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अब यह देखना बाकी है कि मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर पर क्या प्रगति होती है,और क्या इस कथित केमिकल माफिया नेटवर्क का पूरा खुलासा हो पाएगा।
(नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय सूत्रों और आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। हाला कि स्थानीय नगर सेवक भरत भोईर जल्द इस मामले पर गंभीरता से कार्य करेंगे, हाला कि भरत भोईर का कहना है, उनके इलाके में इस तरह की अवैध गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी हम जन प्रतिनिधि होने के नाते ठाकुर पड़ा कि जनता के साथ है उनके साथ होने वाले इस तरह के अवैध कार्य पर कारवाही करेंगे, भरत भोईर की इस बात से इलाके की जनता में खुशी का माहौल है, और तेल केमिकल माफिया और अवैध भट्टी माफियाओ में डर का माहौल है,
News Wani
